ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Coal India Share Price में क्यों आया उछाल, जानिए पूरा हाल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 2, 2022

मुंबई, 2 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)      सरकारी क्षेत्र की कोयला उत्पादक कंपनी Coal India Limited (CIL) के शेयरों के मूल्य (Coal India Share Price) में आज एकाएक उछाल आया गया, जिससे भारतीय अर्थजगत इस विश्लेषण में पड़ गया कि ऐसा क्या हुआ कि जिस Coal India Limited (CIL) के शेयर सामान्य बढ़त के साथ कारोबार करते हैं, वह इतनी तेजी पकड़ चुके हैं। 

Coal India Share Price के इस ग्रोथ के पीछे का कारण है कोल इंडिया की आज घोषित ग्रोथ वाली रिपोर्ट। राज्य के स्वामित्व वाली कोल इंडिया (CIL) ने आज बताया कि उसने फरवरी में 64.3 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत ज्यादा है। 

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 61.9 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया था। आज एक बयान में, कंपनी ने कहा कि अपने उत्पादन की गति को बढ़ाते हुए, उसने फरवरी में 64.3 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया। वित्त वर्ष 2022 की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान CIL का उत्पादन 542.4 मीट्रिक टन इस अवधि के लिए एक ऐतिहासिक उच्च रहा है। साल-दर-साल की तुलना में कोयले का उत्पादन निरपेक्ष रूप से 27.3 मीट्रिक टन से आगे बढ़ गया। इसके अलावे आज ही कोयला मंत्रालय को ग्यारह कोयला खदानों की नीलामी हेतु छब्बीस बोलियां प्राप्त हुई है। 

इन सभी खबरों से कोल इंडिया के शेयरों (Coal India Share Price) में आज अच्छा उछाल आया। BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर आज कोल इंडिया के शेयर के दाम 9.61% या 16.20 रुपए बढ़कर 184.85 के स्तर पर पहुंच गए। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर कॉल इंडिया के शेयर के दाम 8.52% या 14.45 रुपए बढ़कर 184 के स्तर पर पहुच गए। अभी आगे भी उम्मीद है कि CIL के शेयर के दाम थोड़े और उछाल लेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.