ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

फिल्म "रिफ्यूजी" की रिलीज को हुए 21 साल, करीना कपूर ने किया याद

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 1, 2021

 1 जुलाई 2021
 
करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन की फिल्म "रिफ्यूजी" की रिलीज को पूरे 21 साल हो गएं है। यह फिल्म 30 जून को साल 2000 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, हालांकि इस फिल्म को इतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था, लेकिन इसके गानों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।  
 
फिल्म ने बुद्धवार को अपने 21 साल पूरे कर लिए है, इस मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर ने फिल्म को याद करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर की, और साथ ही प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद भी किया। 
 
आपको बता दे कि करीना और अभिषेक बच्चन की यह डेब्यू फिल्म थी, और इसी के साथ दोनों ने बुद्धवार को एक्टिंग करियर में अपने 21 साल के सफर को पूरा कर लिया है। दरअसल करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में उनकी इस पहली फिल्म की कुछ खास यादें दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन लिखा, "21 साल। आभारी, खुश, खुशकिस्मत, प्रेरित, जज्बा. .......21 साल और आने हैं......मैं तैयार हूं। लगातार प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।" 
 
करीना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें फिल्म की कुछ खास यादों के साथ फिल्म के डायरेक्टर जेपी दत्ता और अभिषेक बच्चन भी की फोटो भी दिखाई दे रहीं हैं। करीना के इस पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है।
 
फिल्म रिफ्यूजी में करीना कपूर और अभिषेक बच्चन के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी अहम किरदार में थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने रिफ्यूजी का किरदार और जबकि करीना ने नाजनीन का किरदार निभाया था।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.