कुछ फिल्में सिर्फ रिलीज नहीं होतीं, बल्कि एक दौर की पहचान बन जाती हैं। दिल चाहता है भी ऐसी ही फिल्म है, जिसने दोस्ती, प्यार, जिंदगी और फैशन को देखने का नजरिया बदल दिया था। 2001 में रिलीज हुई फरहान अख्तर की इस कल्ट फिल्म ने 25 साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर आमिर खान, फरहान अख्तर और फिल्म की टीम एक बार फिर साथ आई है। इस जश्न को और खास बनाया H&M और एक्सेल एंटरटेनमेंट के स्पेशल लिमिटेड एडिशन कलेक्शन ने, जो फिल्म के आइकॉनिक स्टाइल से प्रेरित है।
इस खास मौके पर आमिर खान का कैजुअल अंदाज भी चर्चा में रहा। लाल टीशर्ट और डेनिम में आमिर काफी कूल नजर आए, जबकि फरहान अख्तर ने चॉकलेट रंग की टीशर्ट के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना। दोनों के लुक देखकर एक बार फिर दिल चाहता है वाला दौर याद आ गया। फिल्म के फैशन की खासियत ही यही थी कि वह बेहद सिंपल होने के बावजूद युवाओं के बीच तुरंत ट्रेंड बन गया था।
फिल्म की 25वीं सालगिरह के मौके पर ओरिजिनल कास्ट और क्रिएटिव टीम के कई सदस्य भी इस जश्न का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, डिंपल कपाड़िया और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकारों का साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। आकाश, समीर और सिद्धार्थ की दोस्ती आज भी दर्शकों के बीच उतनी ही खास है, जितनी फिल्म के रिलीज के समय थी।
H&M ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर इस लिमिटेड एडिशन कलेक्शन को पेश किया है। इसके जरिए फिल्म के उस फैशन को आज के दौर में वापस लाने की कोशिश की गई है, जिसने 2000 के दशक की युवा पीढ़ी पर गहरा असर छोड़ा था। फरहान अख्तर के लिए भी यह मौका बेहद खास है, क्योंकि दिल चाहता है उनके निर्देशन की पहली फिल्म थी। 25 साल बाद भी फिल्म की दोस्ती और स्टाइल का जादू कायम है और यही इस खास सेलिब्रेशन की सबसे खूबसूरत बात है।
Check Out The Post:-