ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कंगना रनौत ने सलमान खान पर साधा निशाना कहा- लॉकअप आपके बड़े भाई का घर नहीं है

Photo Source :

Posted On:Friday, February 4, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 4 फरवरी 2022     पंगा क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। और एकबार फिर उनके द्वारा दिए गए बयान की खूब चर्चा हो रहीं हैं। दरअसल बीते गुरुवार को एकता कपूर के रियालिटी शो "लॉकअप" को लॉन्च किया गया, जिसे कंगना रनौत होस्ट करने वाली है। 
 
"लॉकअप" को लॉन्च करने एकता कपूर के साथ ही कंगना रनौत भी पहुंची थी। इस दौरान कंगना ने इस अपकमिंग शो के बारे में बात करते हुए सलमान खान के शो "बिगबॉस" पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मेरी जेल है ना कि आपके बड़े भाई का घर।"
 
शो "लॉकअप" के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, "क्या आप लॉकअप के लिए तैयार है? लेकिन ये आपके बड़े भाई का घर नहीं है। ये मेरी जेल है, और यहाँ होगा अत्याचार का खेल।"
 
आपको बता दें कि कंगना, एकता कपूर के इस शो को होस्ट करेगी और साथ ही इससे वह अपना डिजिटल डेब्यू भी कर रहीं हैं, जिसके लिए उन्होंने इस इवेंट के दौरान एकता का धन्यवाद भी किया। पंगा क्वीन ने कहा, "यह मौका देने के लिए सबसे पहले मैं एकता कपूर का धन्यवाद करती हूं। मैं इस शो को होस्ट करने वाली हूं और जैसा कि मैनें आपसे कहा कि ये कोई आपके बड़े भाई का घर नहीं है ये एक जेल है, इसलिए यहाँ पर आपको बेसिक चीजों के लिए भी बहुत सारे टास्क करने पड़ेगें।"
 
वहीं एकता ने शो के बारे में खुलासा किया कि कंगना द्वारा होस्ट किए जा रहें शो 'लॉक अप' में 16 कंटेस्टेंट्स होगे। ये कंटेस्टेंट्स 72 दिनों तक शो के जेल में बंद रहेंगे। और कंगना के पास हर कंटेस्टेंट और उसके सच्चाई की फाइल रहेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.