ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

फ्रेडी का नया टीज़र रिलीज़ हुआ, कार्तिक आर्यन काफी डरवाने लग रहे है

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 24, 2022

कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के किंग बनकर उभरे हैं। साल 2022 में आई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अभिनेता की फिल्म उस समय सुपरहिट हुई जब बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों की फिल्में रिलीज होने के दूसरे-तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ऐसे में ये कार्तिक आर्यन के लिए एक बड़ी सफलता है। कुछ दिनों पहले अभिनेता की फिल्म फ्रेडी का टीजर भी रिलीज कर किया था, और आज फिल्म का दूसरा टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है. 
 
कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से न सिर्फ थियेटर में बल्कि ओटीटी पर भी धमाल मचाते हैं। अभिनेता एक बार फिर धमाल के लिए तैयार हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी आने वाली फिल्म फ्रेडी का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। 
 
टीजर में सबसे पहले कार्तिक आर्यन और अलाया की शादी नजर आती है, एक नजर में हमें देख कर लगता हैं की सब कुछ ठीक चल रहा है. दोनों एक दूसरे से प्यार करते है, और मजे से जीवन जीना चाहते हैं. लेकिन नेक्स्ट सिन में हमें अलाया एक मेज पर बंधी नजर आती है, और उनके मुंह में हमें डेंटल-फोरसेप दिखाई देता है, और कार्तिक, जो डेंटिस्ट फ्रेड्डी का किरदार निभा रहे है, बहुत ही डरावने तरीके से अलाया को एग्जामिन करते दिखाई देते है. टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें काफी थ्रिल देखने को मिलने वाला है।
 
बता दें कि अभिनेता की फिल्म 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फ्रेडी का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है और प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.