ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

'आरआरआर' का धमाकेदार प्रोमो वीडियो हुआ जारी, इंटेंस लुक में नजर सभी अभिनेता।

Photo Source :

Posted On:Monday, November 1, 2021

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का प्रोमो वीडियो आज रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो वीडियो शानदार है। इस प्रोमो वीडियो में फिल्म के मुख्य अभिनेताओं की झलक दिखाई  गई हैं।
 
प्रोमो में जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, रामचरण और आलिया भट्ट  स्वतंत्रा सेनानी के रुप में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रामचरण पुलिस की यूनिफॉर्म में मसाल पकड़े हुए अंग्रेजो से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वही दूसरी ओर जूनियर एनटीआर और अजय देवगन डकैत के भेष में अंग्रेजों से दो- दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट भी हरी रंग की साड़ी पहनी हुई में स्वतंत्रा सेनानी के रुप में नजर आ रही हैं।
 
फिल्म आरआरआर के प्रोमो वीडियो  में एसएस राजमौली की पिछली फिल्म बाहुबली की ही तरह गजब की सिनेमेटोग्राफी की गई है। इस फिल्म का माइज-इन-सीन काफी सुंदर नजर आ रहा हैं। फिल्म में युद्ध के कुछ सीन काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माए गए हैं। फिल्म का विडियो देखकर तो यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म बड़ी स्क्रीन पर यह देखने लायक है। इस मैग्नम ओपस को थियेटर में देखकर ही मजा आएगा।
 
बता दें कि, इस फिल्म को एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले दो रियल  लाइफ हीरोज अल्लुरीसीतारामजन और कुमरमभीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है।
 
इस पैन इंडियन फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म आरआरआर अगले वर्ष  7 जनवरी 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.