ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर अभिनव शुक्ला को उनके फैंस ने दिया बेहतरीन गिफ्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 22, 2021

22 जून 2021
 
बीते सोमवार को अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस मौके पर दोनों को उनके दोस्तों और फैंस से जमकर बेस्ट विशेज मिली। फैंस ने तो अपने चहेते कपल को विश करते हुए कई फोटो कोलाज, एडिट्स और वीडियो बनाए। 
 
वहीं ट्विटर पर भी हैप्पी एनिवर्सरी रूबीनव ट्रेंड कर रहा था। अभिनव और रूबीना ने भी अपने इस खास दिन एक-दूसरे के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा। इसी बीच अभिनव को उनके फैंस की ओर से एक बेहतरीन गिफ्ट भी मिला है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर किया है। 
 
दरअसल अभिनव के इंस्टाग्राम पर पूरे 1 मिलियन फॉलोवर्स हो गएं है, और इतनी शानदार उपलब्धि उन्हें अपनी तीसरी एनिवर्सरी के दिन मिली। अभिनव ने 1 मिलियन की इंस्टाग्राम फैमिली होने पर अपने फैंस और फॉलोवर्स का धन्यवाद भी किया। 
 
उन्होंने लिखा, "तो मेरी एनिवर्सरी पर मेरे फैंस ने मुझे ये गिफ्ट किया। 1 मिलियन!!  आप सभी के सपोर्ट के बिना यह बिलकुल भी पॉसिबल नहीं था।" अभिनव के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 
 
फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के दोस्त भी उन्हें बधाइयाँ दे रहें हैं। इस पोस्ट पर अबतक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। बिगबॉस हाउस का कंटेस्टेंट बनने के बाद से ही रूबीना और अभिनव की जोड़ी काफी फेमस हो गई है, इनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रहीं हैं। बता दे अभी हाल ही में रूबीना ने भी 5 मिलियन की इंस्टाग्राम फैमिली होने का जश्न मनाया था। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.