ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

जूनियर बच्चन ने की फैंस से मास्क लगाने की अपील

Posted On:Thursday, April 15, 2021

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिये जागरूकता फैलाते हुए फैंस से मास्क लगाने की अपील की है।अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। साथ ही ब्लैक कलर का गॉगल्स भी पहना हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए जूनियर बच्चन ने लिखा-'प्लीज, प्लीज, प्लीज आप अपना मास्क पहनकर रखिए !!! अगर  अपने लिए न सही, तो अपने परिवार, बड़ों, दोस्तों और प्रियजनों के बारे में सोचें।'
अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है देश में इन दिनों एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड के भी कई सितारे अब तक इसकी चपेट में आ चुके है। पिछले साल खुद अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस महामारी का शिकार हुए थे। हालांकि उन्होंने जल्द ही यह जंग जीत ली। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना महामारी देश में अपना विकराल रूप दिखा रही है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.