ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अभिनेता अमित मिस्त्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले जाने -माने गुजराती अभिनेता अमित मिस्त्री का शुक्रवार कਾ सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह गुजराती फिल्मों और गुजाराती रंगमंच की दुनिया के भी बेहद लोकप्रिय अभिनेता थे। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी भाषी धारावाहिकों के साथ-साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अभिनय किया था। अमित मिस्त्री टेलीविजन की कई धारावाहिकों में नजर आये जिसमें मैडम सर, तेनाली रामा, दफा 420 ,वो , सात फेरो की हेरा फेरी आदि शामिल हैं। साल 2000 में अमित ने फिल्म 'क्या कहना' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में वह प्रीति जिंटा के भाई के किरदार में नजर आये थे। इसके बाद अमित साल 2007 में ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, 2009 में ’99’, 2010 में ‘शोर इन द सिटी’, 2011 में ‘यमला पगला दीवाना’, 2012 में ‘गली-गली चोर है’, 2014 में ‘बे यार’, 2017 में ‘ए जेंटलमैन’ में नजर आये। इसके अलावा अमित ने वेब सीरीज  'बैंडिट बंदिश' में भी काम किया था। अमित  जल्द ही पवन कृपलानी की फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर ,जैकलीन फर्नाडीज, यामी गौतम और जावेद जाफरी के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अमित की आखिरी फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले ही अमित ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता अमित मिस्त्री के आकस्मिक  निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.