ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना पीड़ितों के लिए अभिनेता गुरमीत चौधरी ने बढ़ाए मदद के हाथ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

कोरोना महामारी के बीच कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कोरोना मरीजों के लिए नागपुर में आस्था अस्पताल शुरू किया है,  जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके द्वारा खोला गया अस्पताल शुरू हो चुका है। गुरमीत ने इन तस्वीरों के साथ-साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। गुरमीत ने लिखा, 'Avengers की तरह ही हम 'Corovangers' हैं। जो थैनॉस और उसकी आर्मी की तरह कोरोना को मिट्टी बनाकर उड़ा देंगे। डॉ. सैयद वजहाताली और टीम के साथ मिलकर नागपुर में कोविड केयर हॉस्पिटल की शुरुआत कर दी गई है। मैं उन सभी डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद करता हूं जिनकी मदद से यह कार्य संभव हो पाया है।'
 
 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही गुरमीत ने एलान किया था कि वह जल्द ही पटना और लखनऊ में आम लोगों के लिए 1000 बेड वाला अल्ट्रा मॉर्डन अस्पताल खोलने जा रहे हैं। जिसे बाद में अन्य शहरों तक भी ले जाया जाएगा।

 गुरमीत के फैंस उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं बालीवुड की कई हस्तियां भी उनके इस जज्बे को सलाम कर रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.