ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

कंगना रनौत के शो लॉकअप का हिस्सा बने एक्टर करणवीर बोहरा

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 26, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 26 फरवरी 2022    कंगना रनौत के आने वाले रियालिटी शो "लॉकअप" की चर्चा जोरों सोरों से हैं। धीरे-धीरे एक-एक कर शो का हिस्सा बनने वाले सभी कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा हैं। निशा रावल, मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे और बबीता फोगाट के बाद अब टेलीविजन एक्टर करणवीर बोहरा भी कंगना के इस अत्याचार खेल का हिस्सा बनने वाले है। 
 
शो का प्रीमियर कल यानी की 27 फरवरी से होने वाला है और शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता देखते बन रहीं हैं। इस शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी से जुड़े कई गहरे राज खोलने वाले है। 
 
करणवीर बोहरा ने शो में शामिल होने की जानकारी देते हुए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "मुझे हैं कुबूल, मेरी क्वीन का हर एक रूल। लॉकअप जल्द ही ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देखिए।"
 
कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जा रहें इस शो का दर्शक बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह शो अबतक का मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो होने वाला है। कंगना रनौत शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट को कई चुनौतियां देने वाली है, जो उन सभी के लिए बिलकुल भी आसान नहीं होगा। 
 
शो में पूरे 16 कंटेस्टेंट होगें, जो कंगना रनौत की कड़ी चुनौतियों का सामना करेगें। वहीं कंगना भी बतौर होस्ट शो में तहलका मचाने को तैयार है। 27 फरवरी से शुरू होने जा रहा इस शो को ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.