ताजा खबर
पहले तलाक में मिले अरबों, अब इस्तीफा देने पर मिलेंगे 100000 करोड़, अरबपति पति-पत्नी के बीच प्यार भरा...   ||    पुतिन ने Professor Doomsday को बनाया अपना दायां हाथ, दे चुका है यूरोप पर परमाणु हमले की सलाह   ||    Aliens से लेकर Gold Train तक… आज भी अनसुलझी हैं दूसरे विश्व युद्ध की 5 अनोखी Mysteries   ||    Baltimore Bridge Collapse: हादसे की जांच तेज, FBI ने जब्त किए भारतीय चालक दल के फोन   ||    अमेरिका की धमकी, ईरान से दूर रहें, नहीं तो…चाबहार बंदरगाह डील से बौखलाए देश की प्रतिबंधों की चेतावनी   ||    PoK में आधी रात को लगे ‘आजादी’ के नारे, अब तक 3 की मौत..Indian Army से लोग लगा रहे मदद की गुहार   ||    भारत की अनदेखी एलन मस्क को कर सकती है बर्बाद, भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन ने चेताया   ||    Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?   ||    ट्रेन का टॉयलेट गंदा है तो RailMadad ऐप से कैसे करें शिकायत? भारतीय रेलवे तुरंत लेगा एक्शन   ||    GT Vs KKR: ‘जर्सी का पैसा बर्बाद…’ मैच रद्द होने पर आई मीम्स की बारिश   ||   

एक्टर पर्ल वी पुरी पर लगा बलात्कार का आरोप, अनिता हसनंदानी ने इसपर दी अपनी प्रतिक्रिया।

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 5, 2021

हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकार करन मेहरा पर घरेलू हिंसा के खिलाफ आरोप दर्ज हुआ था। और करन को पुलिस कार्यवाही का सामना करना पड़ा। इसी बीच अब टेलीविजन एक्टर पर्ल वी पुरी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। मुंबई में रहने वाली एक लड़की और उसके परिवार ने पर्ल के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस खबर के साथ-साथ कई टेलीविजन कलाकार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कल रात केस दर्ज होने पर पुलिस ने पर्ल को गिरफ्तार कर लिया वहीं खबर यह हैं कि लड़की अभी नाबालिग हैं और उसके परिवार ने 4 जून को यह केस दर्ज करवाया और पुलिस एक्शन लेती दिखी। बता दें कि, हाल ही में पर्ल के पिता की मृत्यु हो गई थी जिसपर पर्ल ने एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए अपने पिता को याद किया था। और उनकी तस्वीरों को साझा करते दिखे। और अब पर्ल इस केस में फंसे हैं।

पर्ल के खिलाफ दर्ज किए गए इस केस पर टेलीविजन एक्ट्रेंस अनिता हसनंदानी अपनी प्रतिक्रिया देती दिखी। अनिता ने सोशल मीडिया पर पर्ल के साथ खिंचवाई अपनी तस्वीर को ‌शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर कर अनिता ने कैप्शन में लिखा,' आज सुबह पर्ल वी पुरी के गिरफ्तारी की खबर सुनने मिली.. मैं उसे जानती हूं यह कतई सही नहीं है और ना ही हो सकता है.. मुझे पता है इसमें और कोई बात है और उम्मीद है जल्द पूरी सच्चाई बाहर आएगी।' इस तरह के पोस्ट के साथ अनिता ने हैशटैग आय स्टैंड विद पर्ल वी पुरी...लिखा।

वहीं कई फैंन पेज और फोलोअर्स भी सोशल मीडिया पर इस हैशटैग के साथ पर्ल को सपोर्ट कर रहे हैं। देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती है और सच्चाई बाहर लाती है फिलहाल पर्ल जल्द ही नागिन 3 सिरीयल में नजर आनेवाले हैं। कलर्स के नागिन सिरीयल के जरिए ही पर्ल को पहचान मिलती नजर आई थी। और पर्ल कई सिरीयल, सिरीज और म्यूजिक विडियो का हिस्सा बने थे।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.