ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एक्टर राजेश तैलंग ने हैकर्स से पूछा ,' क्या मिला हैक करके भाई?'

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 15, 2021

एक्टर राजेश तैलंग सिरीज के जरिए अपनी पहचान बनाते दिखे‌ है। राजेश के एक्टिंग करियर का सफर बड़ा कठीन रहा । जहां वह कई छोटे-छोटे किरदार निभाते नजर आए थे। पर सिरीज के दौर ने कई कलाकारों को उनकी परफोर्मेंस को निखारने और दर्शकों तक पहुंचाने का मौका दिया। इसी बीच राजेश को भी सिरीज में खूब पहचान मिली। जहां राजेश खुद के करियर को बेहतरीन बनाते दिख रहे हैं।
 
वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्मी करियर के साथ-साथ राजेश कई तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं। दो दिन पहले ही राजेश ने यह जानकारी दी थी कि उनके इंस्टा अकाउंट को हैक कर लिया गया है। और अब फाइनली राजेश ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, उनका इंस्टा अकाउंट अब सेफ हैं और हेकर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं। राजेश ने यह भी जानकारी दी कि, हैकर्स ने एक लिंक शेयर किया था जिसे ओपन करते ही उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया था।
 
फाइनली अब अपने अकाउंट के सेफ होने की जानकारी देते हुए राजेश ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,' क्या मिला हैक करके भाई ?' राजेश के इस पोस्ट से फोलोअर्स खुश नजर आ रहे है। वहीं राजेश हैकर्स के लिए कई मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले भी कई कलाकारों ने इंस्टा अकाउंट हैक होने की जानकारी दी थी।
 
बता दे कि, हाल ही में नेटफ्लिक्स सिरीज 'दिल्ली क्राइम' में राजेश मुख्य भूमिका निभाते दिखे थे। इस सिरीज ने 48 वे इंटरनेशनल एम्मी अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा सिरीज का खिताब जीता। नेटफ्लिक्स पर 22 मार्च 2019 को रिलीज हुई सिरीज 'दिल्ली क्राइम' में साल 2012 में हुए दिल्ली गैंगरेप और मर्डर को फिक्शनल तरीके से दिखाया गया । वहीं भारतीय सिरीज का इंटरनेशनल अवार्ड जीतना फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बेहतरीन बात बनती दिखी। राजेश इसके अलावा  सिरीज 'बंदीश बैंडित' और 'मिर्जापुर' में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.