ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रणवीर सिंह ने रैपर ‘डीएमएक्स’ के निधन पर जताया दुख, इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021


अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये यूएस रैपर व एक्टर डीएमएक्स के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रैपर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रंद्धाजलि दी है।
 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार रैपर  डीएमएक्स को पिछले हफ्ते ड्रग ओवरडोज की वजह से हार्ट अटैक संबंधी परेशानी के बाद 2 अप्रैल को  न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा गया था कि डीएमएक्स को लगभग 30 मिनट तक ऑक्सीजन नहीं मिला और उनके ब्रेन की एक्टिविटी भी कम हो गई थी।

9 अप्रैल को इलाज के दौरान 50 वर्षीय डीएमएक्स  का निधन हो गया। डीएमएक्स अपने गानों के लिए काफी मशहूर थे। उनकी सबसे चर्चित एल्बम 'एंड दैन दैअर वॉज एक्स' साल 1999 में रिलीज हुई थी। जो यूएस की सबसे चर्चित  एल्बम में से एक है। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है, जिनमें रोमियो मस्ट डाई और क्रैडल 2 द ग्रेव जैसी शामिल हैं। डीएमएक्स के निधन की दुखद खबर से दुनियाभर में उनके तमाम चाहनेवाले सदमे में हैं।
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.