ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एक्टर साहिल खान ने मनोज पाटिल के सुसाइड केस में चुप्पी तोड़ी

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

मुंबईसितंबर 17 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   पूर्व मिस्टर इंडिया कांटेस्ट विनर और बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने बुधवार को मुंबई में अपने घर में सुसाइड करने की कोशिश की। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में एक्टर साहिल खान का नाम लिखा की वह उन्हें परेशान  कर रहे है। 

एक्टर साहिल खान ने फाइनली एक प्रेस कांफ्रेंस करके अपने ऊपर लगाए इल्जाम को झुठलाया। उन्होंने बताया उन्हें बिना किसी कारण के इस केस में खींचा जा रहा है।साहिल ने न्यूज़ हेल्पलाइन से बात करते हुए बताया, "मुझे सोशल मीडिया पर एक लड़का मिला था जिसका नाम राज फौजदार है।

वह दिल्ली से है और उसने एक वीडियो बनायीं थी की मनोज पाटिल ने उस से 2 लाख रुपये लिए थे और उसको नकली स्टेरॉयड बेचा था जिसके बाद उसे दिल की और स्किन की दिक्कत होनी शुरू हुई। फ़ौज़दार के पास सभी बिल है अपनी बात प्रूव करने के लिए। उसे सोशल मीडिया सपोर्ट चाहिए था ,इसलिए मैंने उसकी वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाली। “

उन्होंने आगे कहा, "मुझे हैरानी हो रही है की मनोज पाटिल ने अपनी लेटर में यह नहीं लिखा की राज फ़ौज़दार से उनकी क्या बात हुई और उन्होंने उसके पैसे वापिस देने थे ,इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। “

मनोज पाटिल की बीवी का नाम भी इस केस में सामने आ रहे है कि उनके भी पाटिल से अच्छे रिश्ते नहीं थे। इसपर साहिल ने कहा, "यह पुलिस अथॉरिटी को उनकी बीवी से जाकर  पूछना चाहिए।मुझे उनके और उनकी बीवी के बारे में कुछ नहीं मालूम। “

साहिल ने फेक स्टेरॉयड रैकेट को लेकर बात करते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आता लोग ड्रग स्कैम के बारे में बात क्यों नहीं करते ? आज जवान लोग जिम में मर रहे है।उन्हें यह फेक स्टेरॉयड लेकर हार्ट अटैक आ रहे है। हमारे देश में फेक स्टेरॉयड का रैकेट चल रहा है। मैं चाहता हूँ पुलिस अथॉरिटी जल्द से जल्द इस रैकेट को एक्सपोज़ करे।और अगर कहीं भी मेरी गलती निकलती है तो मुझे भी सजा मिलनी चाहिए। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.