ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एक्टर सत्यजीत दुबे ने इंडस्ट्री में 10 साल का सफर किया पूरा।

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

टेलीविजन और बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे जिनकी पहली फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के अंडर रिलीज हुई थी। सत्यजीत ने आज अपनी उसी पहले फिल्म के सफर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर एक्टर पूरे 10 साल पूरे कर लिए हैं। 17 जून साल 2011 में सत्यजीत की पहली फिल्म 'आल्वेज कभी-कभी' रिलीज हुई थी। साल 2009 से ही सत्यजीत ने इस फिल्म के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। आज फिल्म के रिलीज डेट की यादों को शेयर कर सत्यजीत ने 10साल के सफर को एक विडियो के जरिए शेयर किया।
 
सत्यजीत ने सोशल मीडिया पर 60 सेंकेड के विडियो को शेयर किया जिसमें अब तक की फिल्मों की झलक को दिखाया हैं। विडियो में इन्हीं फिल्मों के डायलॉग्स को जोड़कर एक गाने के साथ इसे शेयर किया गया। दस साल के इस सफर की शुरुआत शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के जरिए हुई थी वहीं उनकी आखिरी फिल्म 'प्रस्थानम' संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के जरिए रिलीज की गई थी।
 
अपने दस साल के सफर को शेयर कर सत्यजीत ने लिखा,' टीनएज से लेकर ट्वेंटीज का सफर, 10 साल फिल्मों का सफर और 13 साल बतौर एक्टर..इस सफर को शेयर कर रहा हूं बस 60 सेंकेड के विडियो में। मेरी पली डेब्यू फिल्म 'आल्वेज कभी-कभी' 17 जून 2011 को रिलीज हुई थी। और उस फिल्म से लेकर फिल्म 'प्रस्थानाम' तक का सफर बेहतरीन रहा।  अपने हर दिन के सफर में कुछ नया सिखता चला गया और बढ़ता चला । दिल और मन के कई दिन की भूख-प्यास को हर दिन नई उम्मीद के साथ पूरा करता गया।'
 
इसी के साथ ही सत्यजीत ने अपकमिंग कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उनको ताकत दिया। साथ ही हर दिन के सफर को पक्के इरादे और पॉजिटिव सोच के साथ जीने के लिए कहा।‌ सत्यजीत ने अपने  स्ट्रगल के दिनों में मेंटल, इमोशनल और फिजीकल हेल्थ को महत्वपूर्ण बताया। सत्यजीत ने इस सफर का आभार मानते हुए अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी की जानकारी दी। सत्यजीत के इस पोस्ट को कई कलाकारों ने भी शेयर कर बधाईयां दी। जैकी श्रॉफ, गौहर खान , अली फजल और ऋचा चड्ढा ने इस पोस्ट को सराहा।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.