ताजा खबर
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों पर टिप्पणी; क्या चाहता है अमेरिका?   ||    कौन हैं डॉ. कुलविंदर कौर, जिन्हें 2 करोड़ के कानूनी भुगतान के लिए Elon Musk ने दिया समर्थन   ||    चुनाव लड़ने को पैसे नहीं! देश की Economy चलाने वाली सीतारमण की संपत्ति कितनी?   ||    ‘सन ऑफ मल्लाह’ की महागठबंधन में होगी एंट्री, मिल सकती हैं इतनी सीटें; ‘पारस’ का क्या होगा?   ||    सीएम Arvind Kejriwal की रिमांड आज खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, सुनीता केजरीवाल आज करेंगी ...   ||    Loksabha Elections 2024: NDA की 400 से ज्यादा सीटों पर जीत के BJP के दावे में दक्षिणी राज्यों की क्य...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए Congress ने जारी की आठवीं लिस्ट, इन​ दिग्गजों को मिला मौका, सिंधिया ...   ||    Lok Sabha Elections 2024: बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल, उम्मीदवारों का आज...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए आज से शुरू होगी दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल को होने...   ||    Hanuman Jayanti 2024: चैत्र माह में कब है हनुमान जयंती, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व   ||   

गंगूबाई काठियावाड़ी से धमाका करने के बाद अब हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार एक्ट्रेस आलिया भट्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 8, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 8 मार्च 2022      बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इतनी कम उम्र में ही बहुत ही तेजी के साथ ऊंचाइयों की सीढ़ी चढ़ती जा रहीं हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" का जादू अभी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहीं हैं। उनकी दमदार एक्टिंग पर सभी फिदा हो चुकें है। 
 
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद अब आलिया भट्ट हॉलीवुड में भी एंट्री करने को तैयार है। जी हां! दरअसल एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है जिसका ऐलान आज कर दिया गया है। 
 
गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री 'हर्ट ऑफ स्टोन' नाम की फिल्म में एक्ट्रेस Gal Gadot के साथ काम करने जा रही हैं। इस खबर को सुनकर उनके फैंस खुशी से पागल हो गएं है। टॉम हार्पर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी ट्वीटर पर दी। उन्होंने आलिया की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, "आलिया भट्ट अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। गल गैडोट को नेटफ्लिक्स फिल्म में जॉइन करेंगी जो कि एक इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। हर्ट ऑफ स्टोन को टॉम हार्पर डायरेक्ट कर रहे हैं।"
 
वहीं आलिया भट्ट ने भी इस गुड न्यूज़ को अपने चाहने वालों के साथ साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस के साथ ही तमाम सेलिब्रिटीज भी आलिया को उनके इस प्रोजेक्ट के लिए बेस्ट विशेज दे रहें हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.