ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

स्पोर्ट ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहीं हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 12, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 12 मार्च 2022      एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय बाद फिल्मों में नजर आने वाली है, जो कि एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का नाम 'चकदा एक्सप्रेस' है, जिसके लिए अनुष्का कड़ी धूप में जमकर पसीना बहा रहीं हैं। 
 
अनुष्का ने फिल्म के लिए तैयारी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कड़ी धूप में खूब मेहनत कर रहीं हैं। बता दें कि अनुष्का फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करना पड़ रहा है। 
 
इस प्रेप वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, "गेट-स्वेट-गो! जैसे-जैसे हम दिन गिन रहे हैं, चकदा एक्सप्रेस की तैयारी कठिन और तेज होती जा रही है।"
 
वीडियो में अनुष्का को नेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। साथ ही साथ वह अपने क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए वॉर्मअप एक्सरसाइज करते हुए भी दिखाई दे रही है। 
 
बता दें कि फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म को प्रोसित रॉय डायरेक्ट करेंगे, जबकि अनुष्का ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.