ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एक्ट्रेस इशिता दत्ता के इंस्टाग्राम पर हुए 2 मिलियन फॉलोवर्स, केक काटकर किया सेलिब्रेट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 2, 2021

 2 जून 2021
 
कई टेलीविजन शोज के साथ फिल्म में भी काम कर चुकीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता इन दिनों भले ही पर्दे पर कम नजर आ रहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती है। इशिता पति वत्सल सेठ के साथ कई मजेदार वीडियोज़ बनाकर अपने फैंस को एंटरटेन करती है, और दोनों के मस्ती भरे वीडियोज़ सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होतें है। 
 
जहाँ एक तरफ इशिता अपने फैंस को मजेदार वीडियो शेयर कर हंसाती है, वहीं दूसरी ओर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के जरिये फैंस को घायल भी करती है। इशिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनकी एक से एक बेहद ही खूबसूरत, हॉट और बोल्ड तस्वीरें देखने को मिलेगी। इशिता की हॉटनेस के हजारों लोग दीवाने है और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। 
 
आपको बता दे कि अब ये फैन फॉलोइंग की संख्या बढ़कर 2 मिलियन हो गईं है। जी हाँ इशिता के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोवर्स हो गएं है और इस खुशी में उन्होंने एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया है। 2 मिलियन की इंस्टाग्राम फैमिली होने पर इशिता ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 
 
वीडियो को शेयर करते हुए इशिता ने लिखा, "हैप्पी 2 मिलियन!!!! प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद मेरी इंस्टाग्राम फैमिली। आई लव यू गाइज़।" इशिता अपने इस वीडियो में बहुत ही खुश दिखाई दे रहीं हैं और साथ ही केक काटकर अपनी इस उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रहीं हैं। 
 
इशिता को फैंस और दोस्त बधाइयाँ दे रहे हैं। इशिता वेस्टर्न के साथ ही ट्रेडिशनल कपड़ों में भी उतनी ही खूबसूरत लगती है। और उनके फिटनेस की बात करें तो इसका कोई जवाब ही नहीं है। इशिता आखिरी बार कलर्स टीवी के शो "बेपनाह प्यार" में नजर आयीं थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.