ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

एक्ट्रेस मोना सिंह ने पूरी की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 4, 2021

Mumbai, 4 अगस्त 2021 सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" कई समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म पिछले साल ही पर्दे पर रिलीज हो गई होती, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज डेट टलती ही आ रहीं हैं। 
 
लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकीं हैं, फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। जहां दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं वहीं खबरें आ रहीं हैं कि फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।
 
फिल्म की शूटिंग पूरी करने की जानकारी मोना ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ी कई यादें शेयर की है। 
 
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही मोना ने एक खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "#लालसिंहचड्ढा से मेरी शूटिंग पूरी हुई। गुडबाय हमेशा आसान नहीं होता और खासतौर पर तब जब इतना अमेजिंग और मैजिकल एक्सपीरियंस होता है। इतने प्यार के लिए धन्यवाद #लालसिंहचड्ढा टीम।" 
 
इस फिल्म में आमिर खान और मोना सिंह के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य भी अहम किरदार में हैं। नागा चैतन्य फिल्म में बुब्बा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है। फिल्‍म की कहानी को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.