ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने यू ट्यूब पर अपने गाने 'थोड़ा थोड़ा प्यार' के 100 मिलियन पूरे होने पर किया सबको धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

आज कल कोरोना के चलते कोई बड़ी मूवी रिलीज़ नहीं हो रही है और फिल्मों  की रिलीज़ पोस्टपोन की जा रही है। ऐसे में आज कल म्यूजिक वीडियो ट्रेंड में है और हर आये दिन नया वीडियो रिलीज़ हो रहा है। इन वीडियो को ऑडियंस काफी प्यार दे रही है और यह उनके व्यू काउंट देखकर ही पता चल जाता है। 
 
नेहा शर्मा और सिद्धार्थ मल्होत्रा का म्यूजिक वीडियो 'थोड़ा थोड़ा प्यार' इस साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुआ था। इस रोमांटिक ट्रैक को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब गाने के यू ट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पूरे हो गए है। 
 
नेहा शर्मा ने इस ख़ुशी को अपनी  बहन आयशा  शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया और  दोनों बहनो ने गाने पर  डांस करते हुए अपनी वीडियो शेयर की। नेहा ने  वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इतना प्यार देने के लिए सबका धन्यवाद। 100 मिलियन व्यूज और काउंटिंग #थोड़ा थोड़ा प्यार. "
 
गाने में हमने एक ब्लॉगर और बेकर के बीच लव स्टोरी देखी  थी। इसके शब्द कुमार ने लिखे  है और म्यूजिक नीलेश आहूजा ने कंपोज़ किया है। वीडियो को बॉस्को  लेस्ली मार्टिस ने डायरेक्ट किया है। 
 
नेहा अपना लॉक डाउन अपनी बहन आयशा  के साथ बिता रही है। दोनों बहने एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करती रहती है और यह बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से साफ़ नजर आती है। दोनों बहनो की वेकेशन पोस्ट्स उनके फैंस को बहुत पसंद आती है। 
 
वर्कफ़्रंट पर, नेहा को आखिरी  बार 'इललीगल' वेब सीरीज में  देखा गया था और अब वह नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'जोगीरा सारा रा रा' में नजर आएँगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.