ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बेबी शॉवर की तैयारियों में जुटी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 25, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 25 दिसंबर 2021   टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। आज ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे अपने बेबी शॉवर के लिए तैयार होती नजर आ रहीं हैं। 
 
पूजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें से दोनों ही तस्वीरों में पूजा अपने मेंहदी लगे हाथ दिखा रहीं हैं। उनके हाथ पर लगीं मेंहदी बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं। 
 
इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "और इसकी शुरुआत हो गई!! #बेबीशॉवरसागा....... सेजवाल जूनियर जल्द ही आ रहा है। #बेबीपू...।"
 
पूजा के इस पोस्ट पर फैंस और फॉलोवर्स उन्हें उनके आने वाले बेबी के लिए बधाइयाँ दे रहें हैं। वहीं साथ ही एक्ट्रेस के दोस्त भी उनपर अपना प्यार लुटा रहें हैं। 
 
कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली हैं, इस गुड न्यूज को उन्होंने खुद हाल ही में अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया था। पूजा ने बताया था कि वे मार्च 2022 में अपने फर्स्ट बेबी को जन्म देंगी। 
 
आपको बता दें पूजा बनर्जी ने 28 फरवरी 2017 को संदीप सेजवाल से शादी की थी। संदीप और पूजा बचपन के दोस्त हैं। शादी के चार साल बाद अब पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, जिसके लिए दोनों बेहद एक्साइटेड है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.