ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सायंतनी घोष

Photo Source :

Posted On:Monday, December 6, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 6 दिसंबर 2021 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में अबतक कई सितारें शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। जहां एक तरफ विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा जोरों सोरों से हो रहीं हैं, इसी बीच खबरें आयीं की टेलीविजन एक्ट्रेस सायंतनी घोष अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ रविवार को सात फेरे लिए। 
 
बता दें कि सायंतनी और अनुग्रह ने कोलकाता में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जहां पर सायंतनी के इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त भी शामिल थे। शादी से पहले शनिवार को दोनों की सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। 
 
फिलहाल अब दोनों के सगाई के साथ ही शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और फैंस दोनों को उनके नए सफर की शुरुआत के लिए बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहें हैं। 
 
सायंतनी ने अपनी शादी की भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। फोटो में आप देख सकते है कि वे मांग में सिंदूर भरे और रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है। वहीं उनके बगल में अनुग्रह क्रीम कलर की शेरवानी पहने बैठे दिखाई दे रहें हैं। यह न्यूली मैरिड कपल एकसाथ बेहद ही प्यारा लग रहा है। 
 
इन खूबसूरत फोटोज़ को शेयर करते हुए सायंतनी ने लिखा, "और इस तरह मैं मिस से मिसेस बन गई।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार हो रहीं हैं, फैंस के साथ ही उनके सेलिब्रिटी दोस्त भी दोनों को शादी की मुबारकबाद और प्यार दे रहें हैं। 
 
बता दें कि सायंतनी अपनी शादी बहुत ही सिंपल तरीके से करना चाहती थी और इसी कारण उन्हें ज्यादा तामझाम भी नहीं किया था। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। फिलहाल एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वे "तेरा यार हूं मैं" में दलजीत के किरदार से लोगों का दिल जीत रहीं हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.