ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने शबाना आजमी को दी जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

मुंबई, सितंबर 18(न्यूज हेल्पलाइन)
 
बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर जो 90s में सभी के दिलों पर राज करती थी। उन्होंने इंडस्ट्री की एक बहुमुखी अभिनेत्री शबाना आजमी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
 
उर्मिला मातोंडकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शबाना आजमी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, हमेशा सभी को प्रेरित करने वाली शबाना आजमी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा एक प्रेरणास्त्रोत बने रहना और सभी को  सिखाना  कि  जिंदगी फिल्मों और ग्लैमर से कहीं ज्यादा बड़ी है।जिसके लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहूंगी।
 
उर्मिला ने अपनी फिल्मों की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में फिल्म मासूम से की थी जिसमें शबाना आजमी मुख्य किरदार में थी। उर्मिला ने बॉलीवुड में फिल्म नरशिम्हा में पहली बार मुख्य किरदार निभाया था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों में काम किया। रंगीला,जुदाई,सत्या और खूबसूरत जैसी बड़ी फिल्मों में उन्होंने अपनी अभिनय कला का लोहा मनवाया।बॉलीवुड के 90 के दशक के अंत हो जाने के बाद भी उर्मिला ने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। 2004 में आई फिल्म एक हसीना थी में उनके अभिनय के लिए समीक्षकों से सराहना मिली थी।
 
बता दें कि अंतिम बार उर्मिला 2019 में फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम सॉन्ग में नृत्य करती नजर आयी थी।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.