ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आदित्य रॉय कपूर तमिल फिल्म 'थडम' के हिंदी रिमेक में आएंगे नजर।

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 29, 2021

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म 'लूडो' में नजर आए थे। वहीं आदित्य की नई फिल्मों की तैयारी भी की जा रही है। ऐसे में आज आदित्य के नई फिल्म की अनाउंसमेंट की गई। आदित्य रॉय कपूर जल्द ही तमिल फिल्म 'थडम' के हिंदी रिमेक में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म के टाइटल की कोई जानकारी नहीं दी गई है।अब जल्द ही इस फिल्म के हिंदी रिमेक पर काम किया जाएगा।
 
आदित्य रॉय कपूर की इस फिल्म को देबूदंत वर्धन केतकर डायरेक्ट कर रहें है। इस फिल्म के जरिए देबूदंत डायरेक्शन में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि, दोनों ने ही 'कबीर सिंह' फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। कबीर सिंह के सफलता के बाद अब इस फिल्म को भी दोनों प्रोड्यूस करेंगे।
 
तमिल फिल्म 'थडम' यह सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म थी। फिल्म की कहानी मर्डर केस के आरोपी को ढूंढने की हैं। जहां पुलिस एक ऐसे इंसान पर शक करती हैं जिसका हमशक्ल असली अपराधी हैं। तमिल फिल्म में एक्टर अर्जुन विजय ने मुख्य भूमिका निभाया था और अर्जुन डबल रोल में नजर आए थे। वहीं आदित्य रॉय कपूर भी डबल रोल में नजर आएंगे और अर्जुन का किरदार निभाएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
 
आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा,'मैं इस तरह की कहानी में काम करने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहा हूं , ओरिजनल फिल्म ने मुझे बहुत इंस्पायर किया हैं और जिसका अच्छा इंस्पेक्ट मुझपर हुआ हैं। एक्टर के तौर पर डबल रोल करना डबल चैलेंज हैं। और मैं इस चैलेंज के लिए तैयार हूं!!' बता दें कि, तमिल फिल्म साल 2019 में रिलीज की गई थी।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.