ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आदित्य सील ने लोगों से की मास्क पहनने की अपील

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

देशभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से लोगों को बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से हर कोई परेशान है और इस बार कोरोना संक्रमित लोगों के आकड़े पहले ही अपेक्षा कई ज्यादा हैं। कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है, इसे रोकना काफी मुश्किल हो गया है। 
 
हालांकि सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है और लगातार कोरोना से बचाव हेतु नई गाइडलाइन्स दे रहीं हैं। वहीं हमारे बॉलीवुड सितारे भी कोरोना से बचाव करने हेतु अपने-अपने फैंस से समय-समय पर मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहें हैं। 
 
एक्टर आदित्य सील ने भी अपने फैंस से मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "हमेशा पहनो मास्क, यही मेरी दरख्वास्त।"
 
आदित्य द्वारा शेयर की गई फोटो की बात करें तो उसमें वे कार में बैठे हुए नजर आ रहें हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क पहना हुआ है और उनके हाथ में फोन भी नजर आ रहा है। आदित्य सील की ये फोटो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहीं हैं। 
 
फिलहाल एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म "रॉकेट गैंग" के लिए डांस का रिहर्सल करना शुरू किया था।  इस फिल्म में एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी लीड रोल में है। "रॉकेट गैंग" एक डांस हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, और इसका डायरेक्शन कोरियोग्राफर बास्को मार्टिस कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर बास्को की यह पहली फिल्म है। वही इस फिल्म को जी स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूज किया जा रहा है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.