ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मुकेश खन्ना के बाद अब परेश रावल के निधन की उड़ी अफवाह

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के निधन की अफवाहें उड़ रही हैं। किरण खेर, मीनाक्षी शेषाद्रि, लकी अली और मुकेश खन्ना के बाद अब इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से चल रही है। यही नहीं फैंस इस फेक खबर के जरिये सोशल मीडिया पर परेश रावल को श्रंद्धाजलि भी अर्पित कर रहे हैं। वहीं अब परेश रावल ने ट्वीट कर खुद इस फेक खबर का खंडन किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लाफ्टर हाउस नाम से इस एकाउंट से परेश के निधन की ख़बर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा गया- 'आज दिनांक 14 मई 2021 को सुबह 7 बजे फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल जी की मृत्यु हो गयी।' इसके साथ उनकी फोटो पर दीये लगा दिये गये और तस्वीर पर लिखा- अत्यंत दुख के साथ सूचित किया गया कि फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल हमारे बीच नहीं रहे।' वहीं अब परेश रावल ने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा- 'आपकी ग़लतफ़हमी के लिए माफ़ी चाहता हूं, क्योंकि 7 बजे के बाद भी सोता रहा। '
 
परेश रावल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी लम्बी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं। परेश रावल अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं । वर्कफ़्रंट की बात करें तो परेश रावल जल्द ही फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'तूफ़ान' में नजर आएंगे।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.