ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

सोफिया डि मार्टिनो के बाद अब ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट नेशनल आर्काइव के रॉबिन बेकर ने की संजय लीला भंसालीकी गंगूबाई काठियावाड़ी की ताऱीफ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 3, 2023

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी ने रिलीज़ होने पर सभी उम्मीदों को धराशायी कर दिया और तब सेयह न केवल 2022 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बन गई बल्कि इसने देश और विदेश, हर जगह दर्शकों पर अपनाजादू बिखेरा। आलम ये है कि आज भी इस फिल्म को दुनिया भर के सभी सम्मानित लोगों से तारीफ मिल रही है।
 
इस बार, ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट नेशनल आर्काइव के हेड क्यूरेटर, रॉबिन बेकर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए गंगूबाईकाठियावाड़ी की तारीफ की हैं। इसके साथ ही उन्होंने  बाफ्टा और अकादमी पुरस्कारों से भी फिल्म देखने का अनुरोध किया।उन्होंने लिखा, “अगर मैं बाफ्टा या अकादमी का सदस्य होता (मैं नहीं हूं), तो इस साल मैं आलिया भट्ट को गंगूबाईकाठियावाड़ी (संजय लीला भंसाली, भारत, 2022) में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में वोट दूंगा। वह एकप्रॉस्टि्यूट से अंडरवर्ल्ड वेश्यालय की एक ऐसी कैंपेनर में बदल गई जिन्होंने सेक्स वर्क्स के अधिकारों के लिए आवाजउठाई,और उनके प्रदर्शन की खूबसूरती यह है कि वह अपने कैरेक्टर के ग्रो करने के साथ आगे बढ़ती है।
 
ये फिल्म बड़ी, तेजतर्रार, सेंटीमेंटल और बेहद आनंददायक है, लेकिन वहीं आलिया भट्ट सेनसेशनल हैं। फिल्म के क्लासिकहिंदी सिनेमा रिफरेंस इस फिल्म में एक्स्ट्रा चार्म जोड़ते है- गंगूबाई के देव आनंद के प्रति प्रेम से लेकर 50 और 60 के दशक मेंचल रहे सिनेमा के सीन्स से लेकर बॉम्बे के रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट के आसपास की सड़कों पर लगे कई फिल्मी पोस्टर तक।
 
ऐसे में अगर आपने इसे नहीं देखा है (विशेष रूप से बाफ्टा और अकादमी पुरस्कार-वोटिंग फ्रेंड्स), तो प्लीज जल्द से जल्दनेटफ्लिक्स पर जाएं। "
 
वैसे जब संजय लीला भंसाली की फिल्म की बात आती है, तो निर्देशक अपने कलाकारों से बेहतरीन प्रदर्शन करवाने के लिएजाने जाते हैं। इसका एक रियल उदाहरण फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखा, जहां उन्होंने आलिया भट्ट से उनका बेस्टकरवाने में सफलता हासिल की, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। अब गंगूबाई काठियावाड़ी की बढ़तीपापुलैरिटी से यह साबित हो गया है कि साहस से भरी असल कहानियों से बनी कला को कोई भी बड़ी या छोटी ताकत चुनौतीनहीं दे सकती है।
 
इसके अलावा, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी महामारी के बाद रिलीज़ हुई पहली वास्तविक हिंदीब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म के साथ, निर्देशक ने दुनिया भर के लोगों से सरहाना हासिल की, साथ ही साथ बॉक्स ऑफिसअच्छी कमाई करने में कामयाब रहे। फिल्म एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस बन गई और महामारी के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री केलिए पहली वास्तविक हिट बन गई, जिसने  देश में 153.69 करोड़ की और ग्लोबल लेवर पर 209.77 करोड़ की कमाई की।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.