ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सितंबर महीने में रिलीज होगी ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 3, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 मार्च 2022     बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मी दुनिया से काफी लंबे समय से दूर है। फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगता है अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। 
 
ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म "पोन्नियिन सेलवन" से सिनेमा में वापसी करने वाली है, उन्होंने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किया है जो बहुत ही शानदार है।
 
ऐश्वर्या ने अपने साथ-साथ और भी कलाकारों के कैरेक्टर पोस्टर साझा किएं हैं जो बहुत ही धमाकेदार है। सभी पोस्टरों को शेयर करते हुए लिखा, "बड़े पर्दे का गोल्डन ईरा सितंबर 30 को आ रहा है।"
 
ऐश्वर्या राय की इस अपकमिंग फिल्म "पोन्नियिन सेलवन" की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति की इसी नाम पर प्रकाशित किताब पर आधारित है। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज़ किया जाएगा। पोन्नियिन सेलवन का पहला पार्ट साल 2022 की सितंबर में रिलीज़ हो रहा है, तो वहीं दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। 
 
ऐश्वर्या के साथ इस फिल्म में तमिल एक्टर विक्रम नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में जयम रवि, विक्रम प्रभु, तृषा कृष्णन और मोहन बाबू भी अहम किरदार में हैं। मालूम हो, ऐश्वर्या और विक्रम इससे पहले मणिरत्नम की फिल्म "रावण" में भी साथ काम कर चुकें है। 
 
एआर रहमान फिल्म के संगीतकार हैं। फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस और मणिरत्नम प्रोड्यूस कर रहे हैं। पोस्टर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गईं है, और अब सभी को बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.