ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

23वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अजय देवगन और काजोल ने लिखा एक-दूजे के लिए प्यार भरा नोट

Photo Source :

Posted On:Friday, February 25, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 24 फरवरी 2022     बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल पिछले 23 सालों से अपने फैंस को कपल गोल्स देते आ रहें हैं। दोनों की आज 23वीं एनिवर्सरी हैं और ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे को प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 
 
पहले अजय ने एनिवर्सरी पर काजोल के प्रति अपना प्यार जताते हुए एक पोस्ट किया और फिर काजोल ने भी पति अजय के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा है। दोनों का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी इस कपल को एनिवर्सरी की बधाईयाँ दे रहे हैं। 
 
अभिनेता अजय ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों नजर आ रहें हैं। यह वीडियो किसी इंटरव्यू का है, जिसमें अजय कह रहे हैं, 'मैं हैरान हूं कि वो अब तक मेरे साथ है। इसके जवाब में काजोल बहुत ही प्यारे अंदाज में Awww कह रही हैं।'
 
इस पोस्ट के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, "1999- प्यार तो होना ही था, 2022- प्यार तो हमेशा है! हैप्पी एनिवर्सरी काजोल।"
 
इसके बाद काजोल ने भी अजय के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने अभिनेता के साथ की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "लड़ते, झगड़ते, उठते-बैठते, गिरते, लड़खड़ाते हमने 23 सालों का सफर पूरा कर लिया।  क्या हमें इसके लिए मेडल मिलना चाहिए या फिर बस लोगों की हैरान नजरें......हम दोनों जानते हैं कि आपको अवॉर्ड फंक्शन कैसा लगता है, लेकिन ये अवॉर्ड मैं हम दोनों की तरफ से कुबूल करती हूं।"
 
दोनों के इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज कमेंट्स कर कपल को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.