ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह स्टारर आगामी फिल्म 'मेडे' का नाम बदलकर हुआ 'रनवे 24', इस दिन रिलीज होगी फिल्म।

Photo Source :

Posted On:Monday, November 29, 2021

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह स्टारर   आगामी फिल्म 'मेडे' का नाम बदलकर अब 'रनवे 24' कर दिया गया है। इस बात की जानकारी फिल्म के अभिनेता अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए दी।
 
अजय ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए  ट्वीट किया। अजय ने  ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मेडे अब रनवे 24 हैं।असल कहानी पर आधारित यह एक हाई ऑक्टेन थ्रिलर मेरे लिए काफी खास है। जैसा कि आपसे वादा किया था फिल्म उसी दिन ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।"
 
बता दें कि इस फिल्म की कहानी एविएशन पर आधारित होगी। वैसे आखिरी बार अजय ने फिल्म भुज द प्राइड में भी एक फ्लाईंग ऑफिसर का किरदार निभाया था। अब देखना होगा कि वह दोबारा इस रोल अपना जादू चला पाते हैं कि नहीं। फिल्म में अजय के अलावा अमिताभ बच्चन, रकुलप्रीत सिंह और बोमन ईरानी भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा मशहूर यूट्यूबर कैरीमिनाटी में भी एक छोटा सा रोल निभाते हुए नजर आएंगे।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो अजय आखिरी बार फिल्म सूर्यवंशी में  नजर आए थे। वे पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' और 'मैदान'में भी अभिनय करते नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपना वेब डेब्यू 'रुद्रा' की भी घोषणा कर दी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.