ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अजय देवगन ने लॉन्च किया पुष्पा का हिंदी ट्रेलर, अल्लू अर्जुन ने व्यक्त किया आभार।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 7, 2021

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा द राइज का भाग 1 का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया है। फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। अजय ने अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा को शुभकामनाएं भी दीं है।
 
अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म पुष्पा द राइज का भाग 1 के ट्रेलर लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्रेलर का लिंक साझा करते ट्वीट में लिखा कि," यह रहा पुष्पा का सबसे शक्तिशाली हिंदी ट्रेलर। गुड लक अल्लू अर्जुन। प्रेम। अजय।"
 
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अजय का आभार व्यक्त करते हुए रिप्लाई दिया। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा कि,"बहुत ज्यादा धन्यवाद अजय जी। आपने पुष्पा का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया उसके लिए आपका आभार।आपके इस भाव ने मुझे न्रम कर दिया है। आरआरआर में आपको देखने के लिए काफी उत्साहित हूं"।
 
बता दें कि फिल्म पुष्पा द राइज का भाग 1, 17 दिसंबर दिसंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी अहम किरदार में हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो अजय आखिरी बार फिल्म सूर्यवंशी में  नजर आए थे। वे पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' और 'मैदान'में भी अभिनय करते नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपना वेब डेब्यू 'रुद्रा' की भी घोषणा कर दी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.