देशभर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे तक इस खास दिन पर देशवासियों कोशुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने खास अंदाज में फैंस और अपनी ऑनलाइन कम्युनिटी को स्वतंत्रता दिवसकी बधाई दी। अपने ब्लॉग में बिग बी ने इस दिन को देश के इतिहास और हर भारतीय की जिंदगी का बेहद पवित्र और अहम दिन बताया।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, “दिवस स्वतंत्र का, शुभ दिन बधाई का, वंदे मातरम!” उन्होंने कहा कि यह ब्लॉग 14 अगस्त को लिखा जाना था, लेकिन15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर इसे साझा करते हुए उन्होंने देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आजादी के उस ऐतिहासिक पल कोयाद किया जब देश को विदेशी ताकतों से स्वतंत्रता मिली और कामना की कि आजादी और स्वतंत्रता का यह दिन हमेशा बना रहे।
काम की व्यस्तता के बीच भी अमिताभ अपनी ऑनलाइन कम्युनिटी से जुड़े रहना नहीं भूलते। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि काम लगातार जारी हैऔर हर दिन समय, निरंतरता और रचनात्मकता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश रहती है। KBC के कंटेस्टेंट्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा किउनकी कहानियां और अनुभव शो में एक अलग जुड़ाव और विविधता लेकर आते हैं। बिग बी ने यह भी माना कि कई कंटेस्टेंट्स की जिंदगी कीकहानियां ऐसी होती हैं, जो शूटिंग के बाद भी उनके साथ बनी रहती हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर भी तिरंगे के साथ अपना एक वीडियो साझा किया। पारंपरिक परिधान और केसरिया नेहरूजैकेट में नजर आए अभिनेता का अंदाज खासा देशभक्तिपूर्ण दिखा। पोस्ट के साथ उन्होंने एक बार फिर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस, बधाई का शुभ दिन,वंदे मातरम।” इस तरह बिग बी ने अपने काम के बीच देश के इस खास दिन को भी पूरे सम्मान और भावनाओं के साथ सेलिब्रेट किया।
Check Out The Post:-