ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

लॉकडाउन 2.0 के बाद शूटिंग पर निकले अमिताभ बच्चन

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

14 जून 2021
 
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोमवार से फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। बता दे कि लॉकडाउन के कारण शूटिंग पिछले कई दिनों से बंद है, और अब धीरे-धीरे सिचुएशन सही होने पर मुंबई समेत कई जगहों पर लॉकडाउन हटा दिया गया है और साथ ही शूटिंग शुरू करने की इजाजत भी दे दी गई है। 
 
शूटिंग की इजाजत मिलते ही कई सितारें काम पर वापस आ गएं है और इतने दिन बाद काम शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित भी है। वहीं मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी एक दिन भी बिना वेस्ट किए लॉकडाउन खुलते ही काम पर पहुंच गएं है। 
 
हम सभी जानते हैं की इस उम्र में भी बिग बी अपने काम को लेकर कितने सीरियस रहते हैं। उन्होंने सोमवार को सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि लॉकडाउन 2.0 के बाद आज से वो शूटिंग पर निकल पड़े है। 
 
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, "सुबह के 7 बजे, काम पर जाते हुए। लॉकडाउन 2.0 के बाद शूटिंग का पहला दिन। PANGOLIN मास्क के साथ और अभिव्यक्ति।" आगे मेगास्टार ने लिखा, "हर दिन, हर तरीके से चीजें बेहतर और बेहतर और बेहतर होंगी।"
 
वर्क फ्रंट पर अमिताभ फिल्म चेहरे में नजर आएंगे। चेहरे का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, इसमें इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारे भी हैं। फिल्म अबतक रिलीज हो गई होती, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। इसके अलावा अमिताभ जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र, झुंड और मेडे में भी दिखाई देगें। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.