ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम पर हुए 20 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस को कहा शुक्रिया

Photo Source :

Posted On:Friday, August 20, 2021

Mumbai, 20 अगस्त 2021  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स हो गएं है। फैंस और फॉलोवर्स से मिले प्यार के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया है। 20 मिलियन फॉलोवर्स होने की खुशी जाहिर करने और फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए अनन्या ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। 
 
दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने फैंस का धन्यवाद करती नजर आ रहीं हैं और साथ ही अपनी कुछ फेवरेट चीजों के बारे में भी बता रहीं हैं। 
 
इस खास वीडियो के साथ अनन्या ने कैप्शन लिखा, "20 मिलियन लव। आप लोग मुझे खुश कर देते हो। हमेशा इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।" अनन्या के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहें हैं। वहीं उनकी दोस्त शानाया कपूर ने भी कमेंट किया है। 
 
अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और एक से एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है। उनका ड्रेसिंग स्टाइल उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। अनन्या के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' में दिखाई दी। 
 
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी लीड रोल में है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अपनी एक और अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसका नाम अभी तक अनाउंस नहीं किया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.