ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, तस्वीरें हुई वायरल

Photo Source :

Posted On:Monday, November 15, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 15 नवंबर 2021 बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे संग सगाई कर ली है। सगाई की कुछ तस्वीरें अलाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
 
उन्होंने सगाई की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बहुत खुश हूं कि लॉस एंजिल्स जाने से पहले हमें अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक छोटा सा सगाई समारोह आयोजित करने का मौका मिला।"
 
बता दें कि अपने स्पेशल दिन पर इस कपल ने बॉलीवुड के मशहूर आउटफिट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का ड्रेस पहना हुआ था। अलाना जहां ग्रे कलर के खूबसूरत लहंगे में बेहद ही प्यारी लग रहीं थी, वहीं बॉयफ्रेंड आइवर व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहें थे। 
 
कुछ दिन पहले ही बॉयफ्रेंड आइवर ने अलाना को प्रपोज किया था। बीच किनारे आइवर ने गर्लफ्रेंड अलाना को बेहद ही रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी सी वायरल भी हुई थी। खबरें है कि अब यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। 
 
जानकारी के लिए बता दे कि अलाना बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी है जो अधिकतर ही अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के चलते चर्चा में बनी रहती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.