ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शहजादा के एक और शेड्यूल का हुआ रैप, कार्तिक आर्यन ने दी जानकारी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 8, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 8 मार्च 2022   कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पिछले कुछ महीनों से अपनी अपकमिंग फिल्म "शहजादा" की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन अब जानकारी सामने आयीं है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के एक और शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसके बारे में कार्तिक ने खुद बताया है। 
 
जैसा कि अभिनेता कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस को अपने एक से एक बेहतरीन पोस्ट से एंटरटेन करते रहते हैं, वहीं साथ ही साथ अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरें भी शेयर करते रहते हैं। 
 
कार्तिक ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आ रहें हैं। इस फोटो के साथ अभिनेता ने कैप्शन लिखा, "एक और शेड्यूल रैप हुए। #शहजादा।"
 
कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मालूम हो कि अभी हाल ही में कार्तिक और कृति दोनों ने शहजादा के सेट पर ही अपनी फिल्म "लुका छिपी" के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया था, जिसकी तस्वीरें भी दोनों ने साझा की थी। 
 
कृति और कार्तिक के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। "शहजादा" को रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि इसे भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल प्रोड्यूस कर रहें हैं। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.