ताजा खबर
आज से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ   ||    दिल के मरीजों के लिए दवा का काम करती है चुकंदर, इन तरीकों से खाने में करें शामिल   ||    मानहानि मामला : गुजरात की अदालत ने केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ फिर जारी किया समन   ||    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 16-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 'अमृत जनरेशन' अभियान शुरू किया   ||    Steel Price Per Kg Today in India 2023: यहां जानें क्या हैं आज आपके शहर में स्टील का भाव   ||    Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल, यहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल; देखें नई कीमत   ||    Gold Silver Rate Today, 08 June 2023: सोना हो गया सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सो...   ||    अरब सागर से उठा तूफान गुजरात से कर्नाटक और गोवा तक मचाएगा उथलपुथल! मैप में देखें कब कहां से गुजरेगा   ||    10 कदम पर जज की कुर्सी... वकील की ड्रेस में दनादन फायरिंग, इतिहास बन गया गैंगस्टर संजीव जीवा   ||    बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बदला बयान, पिता ने बताया क्यों लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप   ||   

अनुभव सिन्हा ने 'भीड़' की रिलीज से पहले एक इमोशनल पोस्ट लिखा

Posted On:Tuesday, March 21, 2023

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 'भीड़', जो लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों केइर्द-गिर्द घूमती है, रिलीज़ के लिए तैयार हैं, और रिलीज़ से ठीक पहले, डायरेक्टर ने 
अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयरकी हैं, और फेन्स से फिल्म से जुडी कंट्रोवर्सीज पर ध्यान ना देने के लिए बोला हैं, और फिल्म को खुले मन से देखने को कहा हैं. 
 
फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने एक भावनात्मक और ईमानदार पोस्ट लिखा है, जिसमें लोगों से सभी पूर्वाग्रहों को दूर करने औरपहले फिल्म देखने का आग्रह किया गया है। 
अनुभव सिन्हा ने फिल्म का एक प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "ज़िंदाबाद दोस्तों! भीड़’ 24 मार्च को आ रही है। कल रात तक काम चल ही रहा था। कल मैंने ख़ुद पहली बार 
देखी पूरी फाइनल फ़िल्म। सीनेके अंदर कुछ अच्छा सा महसूस हुआ। लगा वही फ़िल्म बनी जो बनाने निकला था। अच्छी बनी है। थोड़ी मदद भी चाहिएआप सब से। 
वो सारे लोग, जो आप सोचते हैं कि इस फ़िल्म को देखना चाहेंगे, उन तक ये ट्रेलर पहुँचाने में मेरी मदद करें।शेयर करें, फ़ोन करें, 24 मार्च की तारीख़ याद दिलायें, 
प्लान बनायें। ये फ़िल्में ज़रा मुश्किल फ़िल्में हैं। बनाने के लिहाज़ सेभी और आप तक पहुँचाने के हिसाब से भी पर फिर भी हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम ये फ़िल्में बनायें 
और उस से भी ज़्यादा ज़रूरीकि आप ये फ़िल्में देखें" 
 
"एक और मदद चाहिए। कृपया ये सब न सोचें कि सेंसर कैसे हुई, रिलीज़ कैसे होगी, ट्रेलर टी सीरीज के चैनल से हट क्यों गया, भूषण का नाम क्यों हट गया, एडवांस कितनी लगी, 
सप्ताहांत पर कितनी रक़म आयी। वो सब फ़िल्मकार की लड़ाइयाँहैं। हम लड़ रहे हैं, लड़ लेंगे। ये सारे ख़याल आपके और फ़िल्म के बीच आकर आपके उस अनुभव को अधूरा करते हैं 
जिसके लिए ये फ़िल्म बनायी गई। भूषण मेरा दोस्त है। हम बहुत सारी फ़िल्में और बनायेंगे साथ। ये सब ख़्वामख़ाह की बहसें हैं जोसोशल मीडिया पर चलती रहती हैं। आपकी 
ज़िम्मेदारी सिर्फ़ इतनी है कि फ़िल्म देखें और बतायें अच्छी लगी या नहीं।।अच्छी लगी तो प्यार दें, दूसरों को बतायें, नहीं अच्छी लगी तो सलाह दें। आपको फ़िल्म अच्छी लगे यही 
उद्देश्य है फ़िल्मबनाने का। भीड़ रिश्तों की कहानी है, लोगों की कहानी है, आपकी कहानी है, मेरी कहानी है। ज़रूर सुनें। अपने सभी दोस्तोंतक ये नया ट्रेलर पहुँचाएँ और इस प्रकार 
की फ़िल्मों की इस नयी ज़िम्मेदारी में सहभागी बनें। ज़िंदाबाद" 
 
अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित फिल्म, भारत में 2020 COVID-19 लॉकडाउन की घटनाओं के दौरानसेट हैं। 
इस फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर और कृतिका कामरा हैं, जो 24 मार्च 2023 को रिलीज के लिए तैयार हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.