ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अनुपम खेर ने फैंस को दिया पिक्चर क्विज़।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अनुपम अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के साथ बिता रहे स्पेशल मुमेंट्स को अक्सर शेयर करते हैं। लोगों के बीच अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी और उन्हें मोटिवेट करने के लिए कई सारी कहानियां और कविताओं को शेयर करते है ‌ हाल ही में अनुपम खेर ने अपने द्वारा लिखी एक किताब को लॉन्च किया था। वहीं किताब को कई सेलिब्रिटीज के साथ शेयर भी किया ।
 
इसी बीच आज अनुपम ने फैंस के साथ एक पिक्चर क्विज़ खेला। जिसमे वह एक विडियो को शेयर करते दिखे। अनुपम के इस विडियो की बात करें तो, विडियो में कई सारे फ़ोटो फ्रेम नजर आ रहे हैं। फोटो फ्रेम्स में अनुपम के जिंदगी की अलग-अलग तस्वीरें है। इस विडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा,'पिक्चर क्विज़:- यह विडियो मेरे आॅफिस का हैं। आपको बस इतना बताना है कि इस विडियो में कितने फ्रेम की गई तस्वीरे है.'
 
इस क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए स्पेशल गिफ्ट की जानकारी देते हुए अनुपम ने आगे लिखा,' और जो कोई भी इस क्विज का सही जवाब देगा उसे मेरी किताब 'यॉर बेस्ट डे इज टुडे' की कॉपी दी जाएगी.... तो चलिए जल्द से जल्द शुरू हो जाइए‌' इस तरह के कैप्शन के साथ अनुपम अपनी बुक को प्रमोट भी कर रहे हैं और फैंस के साथ अपना बॉन्ड भी शेयर कर रहे हैं।
 
इस बुक के टाइटल को अनुपम ने अपनी मां के द्वारा उनको रोजाना दी गई सीख से लिया है। बुक के टाइटल से ही यह बुक पॉजिटिविटी लाइफ और खुशीयों के साथ जिंदगी के कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।अनुपम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी नई बुक की जानकारी दी थी। वहीं अनुपम की इस बुक को बॉलीवुड एक्टर और बेहतरीन कलाकार भी सपोर्ट करते दिखे और  बुक को कई तरीके से लोग सपोर्ट करते दिख रहें हैं। 
 
बता दें कि, अनुमपम खेर और एक्ट्रेस आहाना कुमारा जल्द ही अपकमिंग शॉर्ट फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' में नजर आनेवाले हैं। वही  फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई जिसकी जानकारी अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। बता दे कि अनुपम खेर इस शॉर्ट फिल्म में अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। जंहा वह सफेद रंग के गाउन में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर अनुपम ने क्र्यू मेंमबर के साथ केक कट कर खुशी जाहिर की। इसी के साथ अनुपम जल्द ही सुरज बड़जात्या द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'ऊचांई'  में नजर आएंगे। जिसकी जानकारी हाल ही में दी गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.