ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अनुपम खेर ने शुरू की अपनी नेक्स्ट फिल्म "ऊंचाई" की शूटिंग, राजश्री प्रोडक्शन के साथ फिर मिलाया हाथ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 5 अक्टूबर 2021 बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इस उम्र में भी उनका जलवा कायम और एक के बाद एक फिल्म में धड़ल्ले से काम कर रहे हैं। अनुपम खेर ने सोमवार को अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका टाइटल "ऊंचाई" है। 
 
बता दें "ऊंचाई" अनुपम के करियर की 520वीं फिल्म हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट अनुपम ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर की। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट को भी रिवील किया है। दरअसल अनुपम ने सूरज बड़जात्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें सूरज शॉट का क्लैप लेकर खड़े हैं। 
 
इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दोस्तों! मेरी 520वीं फिल्म 'ऊंचाई' का सफर शुरू हो गया है। सिनेमा के जीनियस सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रहा हूं और राजश्री फिल्म्स एक आशीर्वाद है। मुझे वाकई में सूरज से इस फोटो के लिए मिन्नतें करना पड़ीं क्योंकि वो कैमरा के सामने शरमाते हैं। हमारे लिए और ऊंचाई के लिए दुआ करिएगा।"
 
इस पोस्ट के जरिए अनुपम खेर ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और सारिका को टैग किया है। फिल्म की स्टारकास्ट इतनी बेहतरीन है तो यकीनन फिल्म भी बहुत खास होने वाली है। 
 
बता दें अनुपम खेर को उनके अलग- अलग किरदार और अलग- अलग तरह की फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनुपम खासतौर पर अपने विलेन के किरदार के लिए जाने जाते हैं। जब भी वह पर्दे पर नजर आते हैं तो अपनी एक अलग ही छाप छोड़ जातें हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.