ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

रोहित शेट्टी के घर 'शेट्टी टावर' पहुंचने पर एक्साइटेड नजर आए अनुपम खेर।

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्मों को पूरा कर रहे हैं। अनुपम अपने साथी कलाकारों के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते नजर आते हैं। वहीं आज अनुपम ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के लिए अपना प्यार जाहिर किया। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अनुपम रोहित शेट्टी के घर की तरफ निकल गए थे। वहीं रोहित के घर 'शेट्टी टावर' की तस्वीरों और विडियो को शेयर कर अनुपम ने अपना प्यार जाहिर किया।
 
अनुपम ने 'शेट्टी टावर' के बाहर से ही घर का विडियो बनाया और शेयर करते हुए कहा:- मुझे तुम पर गर्व हैं रोहित..' इसी के साथ अनुपम ने रोहित शेट्टी को टैग भी किया और रोहित के लिए प्यार जताते दिखे। लॉकडाउन के पहले भी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' के सेट पर अनुपम पहुंचते दिखे थे। इस फिल्म में अनुपम के बेटे सिकंदर खेर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अनुपम और रोहित शेट्टी कुछ ही फिल्मों में एक साथ कम करते दिखे हैं।
 
इसी बीच अनुपम ने हाल ही में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। जंहा किरण के इलाज और उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी उन्होंने शेयर की थी‌। अनुपम और बेटे सिकंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए किरण खेर के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किया था। वहीं किरण अब अपने स्वास्थ्य का बेहतरीन तरीके से ध्यान रख रही है।
 
अनुपम खेर और एक्ट्रेस आहाना कुमारा जल्द ही अपकमिंग शॉर्ट फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' में नजर आनेवाले हैं। इस शॉर्ट फिल्म को एफएनपी मिडिया हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म के पोस्टर को हाल ही में रिलीज किया गया था। पोस्टर और टाइटल के जरिए यह शॉर्ट फिल्म हॉरर-थ्रिलर नजर आ रही है। इस फिल्म को प्रसाद कदम द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म की कहानी महक मिर्जा प्रभु ने लिखा है। इसके पहले रिलीज किए गए पोस्टर की बात करें तो, पोस्टर में एक चिठ्ठी को लाल रंग के गुब्बारे के साथ उड़ता हुआ दिखाया गया । वहीं फिल्म के टाइटल 'हैप्पी बर्थडे' के साथ लिखा गया 'इट्स आॅल रिटन..'।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.