ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को दी प्यार भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

14 जून 2021
 
एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहीं हैं। किरण खेर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और यहाँ तक की उनके फैंस और चाहने वाले आज भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। किरण का आज जन्मदिन है और इस खास दिन पर उनके पति अनुपम खेर ने उन्हें बहुत ही खास तरह से विश किया है। 
 
अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किरण के साथ अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की है और साथ ही प्यार भरा मैसेज लिखा। अनुपम ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे डीयर किरण।। भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे, और साथ ही आपको दुनिया की सारी खुशियाँ दे। आप जो भी हो, उसके लिए पूरी दुनिया के लोग आपसे प्यार करते हैं।"
 
आगे अनुपम ने लिखा, "आप हॉनेस्ट, फेयर, सिंसियर और स्पष्टवादी हैं। आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत आंतरिक शक्ति के साथ करते हैं! स्वस्थ और सुरक्षित रहें। हमेशा प्यार और प्रार्थना।" अनुपम के इस पोस्ट पर कमेंट कर सभी किरण को बधाइयाँ दे रहे हैं, और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। 
 
बता दे कि किरण खेर ने साल 1985 में अनुपम खेर से शादी की थी। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। अनुपम खेर ने पहली शादी मधुमालती से की थी। वहीं, किरण खेर ने गौतम से पहली शादी की थी। अनुपम और किरण दोनों ही अपनी-अपनी शादी से खुश नहीं थे, और थिएटर के दौरान एक-दूसरे से मिलते जुलते दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। अनुपम और किरण 35 साल से भी ज्यादा समय से साथ में हैं। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.