ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अनुष्का शर्मा ने मैटर्निटी कपड़ो को आनलाइन चैरिटी सेल के साथ किया शेयर, नए पहल के लिए एक्साइटेड दिखी।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 29, 2021

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने करियर एंव पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई चीजों से हमेशा लोगों को इंस्पायर करती रहती है। अनुष्का की प्रैगनेंसी जर्नी भी उनकी जिंदगी का खास हिस्सा रही है, जहां अनुष्का कई तरह से प्रेग्नेंट महिलाओं को सराहा साथ ही उन्हें स्पोर्ट करती दिखी थी। ऐसे में अब पोस्ट मैटर्निटी में भी अनुष्का लोगों को इंस्पायर करने से पीछे नहीं है। आज अनुष्का ने अपने पहल द्वारा 200 सालों तक पानी की बचत करने की खास तरकीब बताई।
 
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपना एक विडियो शेयर किया जिसमें अनुष्का ने बताया कि ,वह नए पहल के साथ जुड़ चुकी है। जिसके जरिए वह अपने मैटर्निटी कपड़ो को आनलाइन चैरिटी सेल के साथ शेयर करने जा रही है। ऐसा करने से नए कपड़ों के मैन्युफैक्चरिंग होने में जितने पानी की आवश्यकता होती है, उतने पानी की बचत हम कर सकते हैं। अनुष्का ने महिलाओं से अपील की कि यदि हम महिलाएं अपने मैटर्निटी कपड़ो को सैल करे तो हम 200 सालों तक के लिए पानी की बचत कर सकते हैं...'
 
बता दें कि, अनुष्का इस पहल के लिए मुंबई के 'स्नेहा ओरगनाइजेशन' के साथ जुड़ती दिखी। जो कि मुंबई में एनजीओ की भूमिका निभाते हुए प्रैगनेंट महिलाओं को उनके स्वास्थ से जुड़ी सुविधाओं के लिए मदद कर रहे हैं। अनुष्का के इस पहल की खूब तारीफ की जा रही है वहीं अनुष्का भी इस पहल का हिस्सा बनकर खुश नजर आई। इस वक्त अनुष्का अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं। जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेला जा रहा है।
 
अनुष्का अपने पोस्ट मैटर्निटी जर्नी को भी शेयर करती नजर आ रही है। हाल ही में अनुष्का ने पोस्ट मैटर्निटी के दौरान बालों के झड़ने की जानकारी दी थी और ऐसे में उन्होंने अपने नए हेअर स्टाइल लुक को शेयर किया था। हालांकि अनुष्का इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी करती नजर नहीं आ रही है। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा कई फिल्मों और सिरीज को रिलीज किया जा रहा है। देखना होगा अनुष्का कब अपनी नई फिल्म को दर्शकों के साथ शेयर करेंगी।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.