सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करते हुए हर एक मूमेंट्स को शेयर करती दिख रही है। वहीं इसी बीच अपने हसबैंड और बेटी वामिका के साथ अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को खूबसूरत बना रही है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद अनुष्का खुद को फिट बनाती भी दिख रही है। अनुष्का ने आज पिछले साल विराट कोहली संग बिताए अपने स्पेशल मुमेंट्स को शेयर किया।
वहीं अब भारत में कोरोनावायरस के केसेज बढ़ते जा रहे हैं जिसके तहत लॉकडाउन फिर से लगाए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।इसी बीच कई सेलिब्रिटीज अपने पुराने और थ्रोबैक विडियो को शेयर कर रहें हैं। वहीं अनुष्का ने भी पिछले साल विराट कोहली संग बिताए अपने खास मुमेंट्स को शेयर किया। जंहा विराट और अनुष्का नेचर को एक्सप्लोर करते दिखे। एनिमल लव और ट्रेकिंग के दौरान लोगों के बीच समय बिताते दिखे।
अनुष्का द्वारा शेयर किए गए विडियो में दोनों ट्रेकिंग के साथ-साथ डॉग्स के लिए अपना प्यार भी जताते दिखे। इस विडियो को शेयर कर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा,' पिछले साल के कुछ बेहतरीन पल..' अनुष्का इससे पहले भी अपने स्ट्रेंथ पावर को दिखाती दिखी थी जंहा वह विडियो में विराट को उठाती दिखी थी। लोगों ने अनुष्का के इस स्ट्रेंथ विडियो को खूब पसंद किया था।
बता दें कि, इस वक्त अनुष्का किसी अपकमिंग फिल्म या प्रोजेक्ट पर काम करती नहीं दिख रही है। वहीं अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस द्वारा कई सारी सिरीज और फिल्मों को रिलीज करने की जानकारी दी जा रही है। जिसकी अनाउंसमेंट समयानुसार की जा रही है। वहीं अनुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ स्पेशल टाइम बिता रही है।