20 मई 2021 | कोरोना वायरस बड़ी ही तेजी से लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। आएं दिन कोरोना मरीजों की संख्या भी बहुत ही तेजी से बढ़ रहीं हैं, और हर दिन ना जाने कितने लोग सही से इलाज ना मिल पाने के कारण अपनी जान गवां रहें हैं। और अब इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखी खबर सामने आ रहीं हैं।
पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की माँ का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। वो हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पायीं गईं थीं, और हाल ही में उन्हें कोलकाता के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। और आज सुबह 11 बजे उन्होंने हॉस्पिटल में आखिरी सांस लीं।
खबरों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी क्रिटिकल थी और और वो ECMO पर थीं। आपको बता दे 6 मई को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने अरिजीत सिंह की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग करते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट किया था।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं।" अरिजीत सिंह की माँ की मौत की खबर वायरल होते सोशल मीडिया पर मातम छाया हुआ है। फैंस सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।