ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अर्जुन बिजलानी ने अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट की 'खतरों के खिलाड़ी 11' की जीत।

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 11 को  टीवी ऐक्टर अर्जुन बिजलानी  ने जीत लिया है। अर्जुन बिजलानी ने टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी  को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है।
 
अब इस जीत की  खुशी अर्जुन ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी और मौसी दीप्ति भटनागर के साथ सेलिब्रेट की है। सेलिब्रेशन के दौरान न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए अर्जुन, नेहा और दीप्ति ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' की जीत पर अपने विचार रखे।
 
अर्जुन की मौसी दीप्ति ने उनकी 'खतरों के खिलाड़ी 11' के जीत पर बधाई देते हुए कहा कि, जब मैंने अर्जुन को वो खतरनाक स्टंट्स परफॉर्म करते देखे तो मैंने सोचा कि कैसे इन्होंने ये स्टंट किए होंगे। मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है कि अर्जुन इस प्रकार स्टंट किए। और मुझे इसीलिए लगता हैं कि इनको काफी बड़ी चीज़े करना चाहिए।
 
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन ने कहा कि, मैं अपनी मौसी को धन्यवाद देना चाहूंगा जो मुझ पर इतना विश्वास करती है। और मैं अपने दर्शको का भी धन्यवाद करना चाहूंगा जिस वजह से में इतना कठिन शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को जीत पाया।
 
बिग बॉस 15 में जानें के सवाल पर अर्जुन ने कहा कि, अभी मैं उस शो में भाग नही ले रहा हूं। मैं इस समय सिर्फ 'खतरों के खिलाड़ी 11' की खुशी मना रहा हूं।
 
 उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे जल्द ही एक वेब सीरीज में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.