May 19, 2021 | अर्जुन कानूनगो का नाम देश के जाने माने पॉप सिंगर में आता है। यूथ के बीच उनकी काफी बड़ी फैन फोल्लोविंग है। वह अपना नया गाना 'फेमस' लेकर आ रहे है जिसमे उनके साथ रैपर फोट्टी सेवन भी नजर आएंगे। गाने की वीडियो अर्जुन के यू ट्यूब चैनल पर 21 मई को सुबह 11 बजे होगी रिलीज़।
गाने का पोस्टर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, "शुक्रवार सुबह 11 बजे मेरे यू ट्यूब चैनल पर. आल आउट फायर फ्रॉम फोट्टी सेवन। मैंने आज से पहले उन्हें इतना अच्छा गाते नहीं सुना। राहुल साथु ने भी कमाल का काम किया है। प्रीमियर के लिए 10 : 15 बजे मिलेंगे। मैं अपने यू ट्यूब चैनल पर 10 : 30 बजे लाइव जाऊंगा। “
फेमस गाने का लिरिकल वीडियो पहले से ही अर्जुन के चैनल पर है और लोगों को यह गाना बहुत पसंद आया है। सब लोग इंतजार कर रहे है कब गाने की वीडियो रिलीज़ होगी।
शुक्रवार को अर्जुन अपने यू ट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज़ करेंगे। गाने को लिखा, गाया और कंपोज़ अर्जुन ने किया है और उनके साथ गाने में रैपर फोट्टी सेवन नजर आएंगे। गाने को वन माइंड म्यूजिक ने प्रेजेंट किया है।
अर्जुन ने हमेशा से ही अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन किया है लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू भी किया। वह सलमान की फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई" में एक ड्रग डीलर के रूप में नजर आये।