ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

फादर्स डे पर अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर का पापा बोनी कपूर के साथ डिनर डेट

Photo Source :

Posted On:Monday, June 21, 2021

21 जून 2021
 
20 जून को पूरा देश फादर्स डे मना रहा था। वहीं सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने-अपने पापा को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी। अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो अपने पापा बोनी कपूर और चारों बहनों के साथ नजर आ रहें हैं। 
 
अर्जुन द्वारा शेयर की गई तस्वीर फादर्स डे सेलिब्रेशन की है, जिसमें अर्जुन कपूर के अलावा जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर फादर्स डे को खास बनाने के लिए डिनर नाइट के लिए इकट्ठा हुए थे। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, "फादर, डॉटर्स और सन। हमारा फादर्स डे डिनर। 
 
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर के चारों बच्चें अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हसते हुए नजर आ रहें हैं। अर्जुन कपूर के अलावा जान्हवी और अंशुला कपूर ने भी डिनर नाइट की फोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
 
जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में इसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "डैड्सकिड्स+डैड।" इसके साथ उन्होंने माई हैप्पी प्लेस वाला स्टीकर भी लगाया। वहीं अंशुला ने फोटो शेयर करते हुए हार्ट और इनफाइनाइट वाला इमोजी बनाया। 
 
कपूर परिवार की ये हैप्पी पिक्चर लोगों को पसंद आ रहीं हैं। फैंस के साथ ही सेलिब्रिटीज भी इस पर अपना प्यार लुटा रहें हैं। 
 
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म "भूत पुलिस" में नजर आएंगे, जिसे पवन कृपलानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस भी लीड रोल में है। वहीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आनंद एल राय की "गुड लव जेरी" में दिखाई देगी। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.