ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अर्जुन कपूर ने खत्म की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग, बोले समय खत्म होने का पता ही नही चलता।

Photo Source :

Posted On:Monday, November 1, 2021

बॉलीवुड के डैशिंग अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग को खत्म कर ली हैं। फिल्म की  शूटिंग खत्म होने की जानकारी खुद अभिनेता ने दी। अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।
 
अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “नमस्कार नंवबर, समय कभी भी नही ऱूकता, क्या समय ऱूकता है? पिछली साल इसी नंवबर को भूत पुलिस की शूटिंग शुरू की थी और अब एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग खत्म।यह यात्रा काफी घुमावदार और कई प्रदेशो को तलाशने वाली थी और अभी सतत हैं।‘’

साझा की गई तस्वीर में अर्जुन एक सूनसान जगह पर पोज देते हुए नजर आ रहें है, इस तस्वीर में अभिनेता ने काले रंग की पैंट और शर्ट पहनी जिसमें वे काफी रफ एंड टफ लग रहे है।

बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2014 में आयी हिट फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वेल है जिसमे में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म को मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म को भूषण कुमार और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयी थी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी।
फिल्म के दूसरे भाग से भी दर्शको को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि मोहित सूरी की आखिरी फिल्म 'मलंग' कुछ खासा कमाल नहीं कर पायी थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.