ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटे अरशद वारसी

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 17 सितंबर 2021 बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने में हमारे अभिनेताओं को मानसिक और शारीरिक तौर दोनों पर ही काफी मेहनत करना पड़ता है, तब जाकर वो किसी भी किरदार को बड़े पर्दे पर बखूबी निभाते हैं। 
 
अभिनेता अरशद वारसी उन अभिनेताओं में से एक है जो अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वह अपने नए प्रोजेक्ट के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। 
 
अपनी मसल्स को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "अभी तो लंबा जाना है..... लेकिन अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए शेप में आ रहा हूँ।"
 
अरशद के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहा है और मसल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि अरशद ने अबतक अपने इस प्रोजेक्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फैंस कमेंट सेक्शन में अंदाजा लगा रहें हैं कि शायद अरशद असुर 2 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 
 
अरशद वारसी की सीरीज "असुर 2" का दर्शक बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के पहले पार्ट को जबरजस्त सराहना मिली थी, जिसे ओनी सेन ने डायरेक्ट किया था। यह एक माइथोलॉजीकल फिक्शन थ्रिलर सीरीज थी। अब तो दर्शकों को इंतजार है कि अरशद कब इस सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान करेगें।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.